ऊधम सिंह नगर के खटीमा में प्रवासी पक्षियों का शिकार: वन विभाग ने एक आरोपित को 12 मृत पक्षियों संग दबोचा
खटीमा के शारदा सागर डैम में वन विभाग ने गश्त के दौरान 12 मृत प्रवासी पक्षियों के साथ एक शिकारी ...और पढ़ें
-1793445985365_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। प्रवासी पक्षियों के शिकार की आशंका को लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने एक आरोपित को 12 मृत प्रवासी पक्षियों के साथ धरदबोचा है, जबकि दूसरा मौका पाकर भाग निकला।
टीम ने आरोपित को पकड़कर रेंज कार्यालय पहुंचाया है, जहां उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। सर्द मौसम में सुरक्षित ठिकानों की तलाश में सात समंदर पार से विदेशी पक्षियों का सीमांत के जलाशयों में आना शुरू हो गया है, जो सर्दियों के चार महीने तक इन जलाशयों में अटखेलियां खेलते हैं, जबकि आसपास के पेड़ों में बसेरा बनाते हैं।
सुरई रेंज में स्थित शारदा सागर डैम विदेशी पक्षियों का मनपसंद स्थल है, जहां पर चीन, मंगोलिया, साइबेरिया समेत आधा दर्जन यूरोपीय देशों के पचास हजार से अधिक पक्षी सर्दियों में यहां आते हैं।
हालांकि अभी विदेशी पक्षियों की संख्या काफी कम है। वहीं, इन पक्षियों पर शिकारियों का खतरा हमेशा बना रहता है, जिसे लेकर सुरई रेंज की टीम प्रभागीय वनाधिकारी व उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश एवं सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल के निर्देशन में अलर्ट मोड पर है और वन एवं वन्य जीवों सुरक्षा को लेकर लगातार गश्त कर रही है।
इस बीच शुक्रवार को वन विभाग की टीम सुरई वन क्षेत्र से लगे शारदा सागर में गश्त कर रही थी। तभी उन्हें सागर में एक नाव दिखाई दी, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। शिकार की आशंका पर कर्मचारियों द्वारा लकड़ी की दो नाव में सवार होकर दोनों व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उनके पास सफेद प्लास्टिक के एक कट्टे में 12 मृत प्रवासी पक्षी मिले। आरोपितों के पास एक काली थैली में कुछ कीड़े भी थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आरोपित प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे थे।
इस पर टीम ने दोनों को पकड़कर किनारे पहुंचाया, जहां पूछताछ उन्होंने स्वयं को ग्राम सिसैया बंधा झनकइया निवासी रोहित कुमार व राजू बताया।
इसी दौरान एक आरोपित मौका पाकर फरार हो गया। रेंजर मनराल ने बताया कि दूसरे आरोपित को मृत पक्षियों के साथ रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के खटीमा पीलीभीत रोड पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, राहगीर घायल
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।