सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपने आवास और हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं ...और पढ़ें
-1792389259273_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की। साथ ही नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके बाद देहरादून को रवाना हुए।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी, संतोष गौरव, फरजाना बेगम, सुरेश कोली, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडेय, सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
