ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल
खटीमा में पीलीभीत रोड पर बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में ...और पढ़ें
-1792249073047_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। पीलीभीत रोड पर बाइक व स्कूटी कीभिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, घायलों काे प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
धुरिया पलिया रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी कपिल कुमार (30) पुत्र शंकर प्रसाद शनिवार को सितारगंज जाने की बात कहकर घर से निकला था।
देर शाम पीलीभीत रोड पर जमुना अस्पताल के सामने उसकी बाइक की सामने से आ रही एक स्कूटी की टक्कर हो गई, जिससे कपिल व स्कूटी सवार वार्ड दस निवासी निशाद अहमद व उनका पुत्र मो.फैज लोग घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पिता-पुत्र को प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चारूबेटा निवासी कपिल के जीजा मोहित ने बताया कि कपिल ट्रक चालक का काम करता था, जबकि उसके पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं।
कपिल का एक बड़ा भाई हीरा लाल है, जबकि परिवार में कपिल की पत्नी राधा देवी, एक बेटा व एक बेटी है। घटना की सूचना पर मृतक की मां इंद्रासनी समेत स्वजनों में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ें- खटीमा की पैदाइश, बंगाल से पढ़ाई... आर्मीमैन की बेटी नेहा बोरा की दिलचस्प है थिएटर to सियासी शुरुआत
