विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंडरपास को लेकर नगला रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़, डीआरएम को भेजीं चूड़ियां

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:02 AM (IST)

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीणों के साथ पंतनगर रेलवे स्टेशन पर नगला पैदल रास्ता खुलवाने और अंडरपास निर्माण की ...और पढ़ें

पंतनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता और महिलाओं के साथ अंडरपास के मांग को लेकर रेलवे अधिकारी को चूड़ियां देकर रोष जताते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड। जागरण

पंतनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता और महिलाओं के साथ अंडरपास के मांग को लेकर रेलवे अधिकारी को चूड़ियां देकर रोष जताते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पंतनगर। पंतनगर रेलवे स्टेशन के पास बंद नगला पैदल रास्ता खुलवाने और अंडरपास निर्माण की मांग पर टाल-मटोल का आरोप लगाते हुए गुरुवार को किच्छा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीणों के साथ रेलवे के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया।

नगला, जवाहर नगर, बिंदुखत्ता और शांतिपुरी के सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक के साथ स्टेशन पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को चूड़ियां भेंटकर डीआरएम को भिजवाने के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 25 नवंबर तक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 से वे ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

विधायक ने स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ इंस्पेक्टर से कहा कि इन चूड़ियों को ट्रेन से बरेली डीआरएम कार्यालय तक पहुंचा दें, ताकि अफसरों को माताओं-बहनों की पीड़ा का एहसास हो सके। उन्होंने कहा कि अफसर सम्मान और सुरक्षा के लिए भी रास्ता नहीं दे रहे हैं।

दुर्घटना का खतरा

विधायक ने कहा कि दूसरी बार आंदोलन के बाद भी डीआरएम ने वार्ता के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं भेजा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र की महिलाएं रोज घास लेकर रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं। क्रासिंग पर घंटों ट्रेनें खड़ी रहती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है, फिर भी सुनवाई नहीं हो रही।

विधायक ने रेलवे को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया कि नगला और किच्छा में अंडरपास के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरा करके डीएम ऊधम सिंह नगर रेलवे को भेज चुके हैं, फिर भी काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पैदल रास्ते की स्वीकृति का पत्र 24 तक नहीं मिला तो 25 नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर 24 घंटे का धरना होगा।

24 घंटे में भी कार्रवाई नहीं हुई तो 26 नवंबर से आंदोलन अनिश्चितकालीन हो जाएगा। बेहड़ ने कहा, जनता के हक के लिए लंबी लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। जब तक जायज रास्ता और अंडरपास नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, हरिओम चौहान, जनार्दन सिंह, ललित कांडपाल, कैलाश जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रभा लोहनी, गीता देवी, जानकी देवी, जुबैर खान, मनोहर बाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हथियार सप्लाई मामला: एमएलए तिलकराज बेहड़ ने लगाया आरोप, कहा- गफ्फार को पूर्व विधायक शुक्ला का संरक्षण

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के पुत्र पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।