विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के पुत्र पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published: Sun, 18 Jan 2026 08:37 PM (IST)

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और पार्षद सौरभ बेहड़ पर रुद्रपुर में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ पर हमला।

  2. नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने बेरहमी से पीटा।

  3. घायल सौरभ बेहड़ निजी अस्पताल में भर्ती, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और आवास विकास रुद्रपुर के पार्षद सौरभ बेहड़ पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया गया।

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही घायल सौरभ को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है, इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

किच्छा विधायक तिकलराज बेहड़ का परिवार आवास विकास रुद्रपुर में रहता है। उनका छोटा पुत्र सौरभ बेहड़ आवास विकास के पार्षद है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पूर्व में हुए विवाद के मामले में पंचायत के लिए सौरभ आवास विकास चौकी जा रहे थे।

जब वह आवास विकास पहुंचे तो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके स्कूटी को लात मारकर पहले नीचे गिराया। इससे सौरभ सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उन पर बेरहमी से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। इस पर किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे के साथ ही किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत शहर के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

साथ ही सौरभ को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के पुलिस टीम को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- रुड़की के कमेलपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष, रंजिश के चलते जमकर चले ईंट-पत्थर

यह भी पढ़ें- कलियर में बिरयानी विक्रेता का दिनदहाड़े अपहरण, होटल में घुसकर बेरहमी से पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।