विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हथियार सप्लाई मामला: एमएलए तिलकराज बेहड़ ने लगाया आरोप, कहा- गफ्फार को पूर्व विधायक शुक्ला का संरक्षण

Published: Sat, 21 Feb 2026 01:01 PM (IST)

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेहड़ ने कहा कि हथियारों की ...और पढ़ें

किच्छा के पूर्व विघायक शुक्ला पर लगाया आरोप, ऊधम सिंह नगर पुलिस भी ले संज्ञान. File Photo

किच्छा के पूर्व विघायक शुक्ला पर लगाया आरोप, ऊधम सिंह नगर पुलिस भी ले संज्ञान. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में दरऊ के प्रधान का नाम आने के बाद शुक्रवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बरेली पुलिस ने हथियारों के साथ जिन्हें गिरफ्तार किया है, उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

पकड़े गए एक आरोपित ने किच्छा के प्रधान पति गफ्फार को असलहे सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। विधायक ने आरोप लगाया कि असलहों का जखीरा षडयंत्र के तहत उत्तराखंड लाए जा रहे थे।

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में किच्छा विधायक बेहड़ ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिला अपराधियों का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि गफ्फार पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का संरक्षण प्राप्त है। इससे साफ है कि खुद को पाक साफ बताने वाले शुक्ला का करीबी लंबे समय से हथियारों के अलावा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।

यहां तक कि पूर्व विधायक खुद अपने साथ कई बार ले जाकर सीएम से मिलवा चुके हैं। हथियार सप्लायर गफ्फार कोतवाली में बैठकर भूमि कब्जाने की योजना बनाते हैं, लेकिन अफसोस कि बात है कि किच्छा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गफ्फार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि वह लगातार सीएम और डीजीपी को अपराधियों की गतिविधियां होने की शिकायती पत्र देते रहे।

कहा कि गफ्फार की आड़ में शुक्ला आखिर किसको मरवाना चाहते हैं। अपने घर में अपराधियों के साथ मीटिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि बुरा वक्त किसी के साथ आ सकता है, लेकिन जब उनके बेटे ने गलती की तो शुक्ला ने उन्हें आइना दिखाते हुए राजनीति की। अब वह सही हैं तो सबके सामने आकर कहे कि मेरा गफ्फार से कोई लेना देना है।

बेहड़ ने शुक्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि भागो मत अब हिम्मत है तो किच्छा से चुनाव लड़ो। कहा कि गफ्फार को ऊधम सिंह नगर पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए। बहेड़ी पुलिस की तरह ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ा दिल करना चाहिए। आरोप लगाया कि गफ्फार के घर जब यूपी पुलिस ने दबिश दी, उससे पहले ही इसकी सूचना उसे दे दी गई।

कहा कि सूचना लीक किसने की इसकी भी जांच होनी चाहिए। बेहड़ ने कहा कि एक ही व्यक्ति है जो लगातार अपराधियों को संरक्षण दे रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान दरऊ से हथियार से भरी गाड़ी मतगणना स्थल पर भेजने का बेहड़ ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा की जल्द ही पुलिस ने प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। यही नहीं उन्होंने विधायक की शिकायत की जांच दरोगा से कराए जाने पर उत्तराखंड पुलिस पर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- खुद पर हमले की बात स्वीकारने के बाद मुसीबत में फंसे पार्षद सौरभ बेहड़, होगी प्राथमिकी

यह भी पढ़ें- पार्षद सौरभ बेहड़ ने कबूला खुद पर हमले का राज, पत्नी की सहानुभूति के लिए रची साजिश