श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मटकी फोड़ और नृत्य नाटिकाओं की धूम
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मटकी फोड़ और नृत्य नाटिकाओं की धूम रही। ...और पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मटकी फोड़ और नृत्य नाटिकाओं की धूम
संसू, शांतिपुरी : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में शुक्रवार रातभर पूजा अनुष्ठान तथा नृत्य नाटिकाओं ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। गोलगेट स्थित राधा रानी मंदिर में आकर्षक भजन संध्या, राधा कृष्ण की झांकी एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने दर्शकों को बांधे रखा। बाईपास पर काली मंदिर में राधाकृष्ण की वेशभूषा में नृत्य नाटिका, शांतिनगर स्थित मां अन्नपूर्णा के मंदिर में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता हुई। शांतिपुरी नंबर चार के पौराणिक वट वृक्ष देवी मंदिर में भजन संध्या एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। मंदिरों में लोगों ने देर रात तक भजन-कीर्तन चलते रहे। मध्यरात्रि के बाद सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान पंडित राजेश उपाध्याय, बबलू शूंठा, जेष्ठ उप ब्लाक प्रमुख नीरज टाकुली, अजय तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, महेंद्र बाल्मीकि, धर्मेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र सोलंकी, सुनील रौहेला, रामेश्वर गुप्ता, डा. अनिल शर्मा, प्रधान रोहित तिवारी, बंशीधर जोशी, पूर्व प्रधान पूरन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।