काशीपुर में सात सेकेंड के अंदर बाइक से पहुंचे हत्यारे घर पर खनन कारोबारी को गोली मारकर भागे
Mahal Singh Murder Case Kashipur ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की हत्या के 12 घंटे के भीतर खनन कारोबारी महल सिंह की हत्या से काशीपुर में दहशत का माहौल है। बाइक से पहुंचे बदमाश महज सात सेकेंड के भीतर कारोबारी को गोली मारकर फार हो गए।

खेमराज वर्मा, काशीपुर : Mahal Singh Murder Case Kashipur : ऊधमसिंहनगर जिले का काशीपुर में 12 घंटे के अंदर दो हत्याओं से दहल उठा। कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की बुधवार शाम को गाेली लगने से हुई मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था कि काशीपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के ग्राम जुड़का में दो बदमाशों ने क्रशर स्वामी को गोली मारकर हत्या कर दी।
12 घंटे के ही अंदर दो दर्दनाक घटनाओं से नगर के लोगोें का रूह कांप गया। जिससे नगर के लोग डरे व सहमे हुए महसूस कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन दोनों मामले के घटनाक्रम में गहराई की तह तक जाने का पूरा खाका तैयार कर ली है। मामले में डीआइजी नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर एसएसपी मंजुनाथ टी सी ने तत्काल काबिल पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है।
कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के जुड़का नंबर-2 निवासी 65 वर्षीय महल सिंह पुत्र सिघारा सिंह गुरुवार सुबह 8:30 बजे नाश्ता करके घर पर अखबार में भरतपुर में बुधवार को हुए गोली कांड की खबर पढ़ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश घर के सामने आते ही बाइक घुमाकर खड़ी। बाइक खड़ी करके दोनोें बदमाश घर में घुसे।
बदमाशों ने फिल्मी इस्टाइल में मात्र सात सेकेंड में ही महल सिंह का मार्डर करके बाइक से फरार हो गए। इस दौरान महल सिंह को गोली लगने के बाद वह बदमाशों का पीछा करने के लिए दौड़े, लेकिन कुछ ही दूरी पर वह गिर पड़े और दोबारा नहीं उठ सके। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।
काशीपुर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुरुवार देर शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बदमाश पहले कर चुके थे रैकी
जिस प्रकार सुबह साढ़े 8 बजे ही बदमाशों ने महल सिंह पर ताबड़तोड़ गालियां बरसा दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि उक्त दोनों बदमाशों ने कुछ समय पहले ही महल सिंह के घर का रैकी कर चुके थे। अन्यथा बदमाशों को कैसे पता चलता कि महल सिंह इसी वक्त अखबार पढ़ते हैं। बदमाशों ने क्रेशर स्वामी को गोली मारने के बाद पिस्टल लहलहाते हुए बाइक से फरार हो गए।
प्रगतिशील कृषक थे महल सिंह
जुड़का इलाके में महल सिंह प्रगतिशील कृषक थे। वह करीब 100 बीघा से अधिक अच्छी खेती कराते थे। महल सिंह के एक बेटा नवजोत सिंह और एक बेटी गुरप्रीत कौर है और उनके नाती भी हैं। आसपास के लोग बताते हैं कि महल सिंह बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे। वह हमेशा गरीबों की मदद करने के लिए आगे रहते थे। इस दर्दनाक घटना की खबर सुनकर हर किसी की आंखे नम हो रही हैं।
परिजन को मिली थी धमकी
महल सिंह का गुलजारपुर में पिछले 7 सालों से स्टोन क्रेशर चल रहा है। सूत्राें से मिली जानकारी के मुताबिक क्रेशर में महल सिंह का एक दूसरा कोई पॉर्टनर था। जिसके साथ आपसी पुरानी रंजिश थी। परिजन व अन्य लोग बताते हैं कि मृतक का पार्टनर कनाडा में रहता है। इससे पूर्व में किसी युवक ने सिगनल एप के जरिए फोन करके महल सिंह के परिजन को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
महल सिंह का पोस्टमार्टम डॉ. हर्षपाल सिंह चंडोक और डॉ. प्रियांक चौहान के पैनल ने किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक की बायीं छाती में एक गोली और दूसरी साइड में दूसरी गोली लीवर को चीरते हुए बाहर निकल गई। शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने उनकी मृत्यु हुई है।
पुलिस ने परिजन से लिए धमकी के डिटेल
महल सिंह की मौत मामले में परिजनों को पहले मिली धमकी का डिटेल पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने पास लिया है। जिसके सहारे पुलिस आरोपितों तक पहुंचेगी। मामले मेें शामिल बदमाशों के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड को भी पुलिस सामने लाएगी। क्योंकि, एसएसपी डॉ मंजुनाथ टि सि ने मृतक के परिजनों से धमकी के सारे साबूत को एकत्रित कर ली है। जिसके जरिए गठित एसआइटी टीम मामले के तह तक पहुंचेगी।
मामले में रुद्रपुर एसपी क्राइम अभय सिंह की अगुवाई में 14 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जिसमें काशीपुर सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसआई नबीन बुधानी, एसआई धीरेंद्र परिहार, एसआई सुरेंद्र सिंह व अन्य तेज तर्रार उप निरीक्षक व एसओजी एवं कांस्टेबल शामिल हैं। एसआइटी टीम ने घर व आसपास लगाए गए सीसीटीवी फुटेज व अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।