Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टांडा जंगल में महिला का जला शव

    By Edited By:
    Updated: Sat, 21 Jun 2014 01:35 AM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    रुद्रपुर : बार्डर पर टांडा रेंज के जंगल में महिला का जला शव बरामद है। इसकी सूचना से नैनीताल व ऊधम सिंह नगर की पुलिस में हड़कंप मच गय। दोनों जिलों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव जंगल में लाकर जलने की आशंका जता रही है। महिला की शिनाख्त के लिए सीमावर्ती प्रदेश की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार की शाम कुछ वन गूजर बाजार से घर को जा रहे थे। इस बीच हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर सड़क से करीब 300 मीटर दूर जंगल में गूजरों ने एक महिला का जला हुआ शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वन विभाग ने घटना की जानकारी नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस को दी। जंगल में जला शव मिलने से दोनों जिलों की अफसर व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी राजीव मोहन व पंतनगर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 26 वर्ष है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं दूसरी जगह हत्या की गई। इसके बाद शव को जंगल में लाकर जलाया गया होगा। शव करीब 24 घंटे पुराना माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला की शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी गई है। सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के जिलों की पुलिस से संपर्क कर महिलाओं की गुमशुदगी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सीओ ने बताया कि 72 घंटे तक शिनाख्त की कोशिश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा पंजीकृत होगा। इस मौके पर हल्द्वानी कोतवाल कुलदीप सिंह असवाल, एसओ पंतनगर पीके उप्रेती, एसआइ मनीष उपाध्याय आदि मौजूद थे।