विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News : काशीपुर के तीन सराफा व्यापारियों से लॉरेस बिश्नोई गैंग के नाम पर मागी रंगदारी

By Jagran NewsEdited By: Skand Shukla
Published: Tue, 01 Nov 2022 08:08 PM (IST)

ऊधमसिंहनगर जिले का औद्योगिक शहर काशीपुर बीते कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधियों के कारण चर्चा में है। मंगलवार को शहर ...और पढ़ें

Uttarakhand News : काशीपुर के तीन सराफा व्यापारियों से लॉरेस बिश्नोई गैंग के नाम पर मागी रंगदारी
Uttarakhand News : काशीपुर के तीन सराफा व्यापारियों से लॉरेस बिश्नोई गैंग के नाम पर मागी रंगदारी

जागरण संवाददाता, काशीपुर : ऊधमसिंहनगर जिले का औद्योगिक शहर काशीपुर बीते कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधियों के कारण चर्चा में है। मंगलवार को शहर के प्रतिष्ठित तीन सराफा व्यवसाइयों को मोबाइल पर विदेश से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

काशीपुर में कुछ दिनों पहले जहां दबिश देने आई उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय के साथ हुए मुठभेड़ में ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं शूटरों में खनन व्यवसायी महल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं तीनों व्यवसायियों से एक करोड़ तीस लाख की मांग की गई है।

तीनों व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल नंबर की जांच कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दे दिया गया है।

काशीपुर में शाम तकरीबन चार बजे से पांच बजे के बीच आनन्द ज्वेलर्स के स्वामी विवेक वर्मा को मोबाइल पर धमकी देने वाले ने कहा कि वह पंजाब से बोल रहा है। लॉरेंस विश्नोई गैंग का आदमी है। शाम तक 30 लाख का इन्तजाम कर दो नहीं तो गोली खाने को तैयार रहो। उधर गुरु ज्वेलर्स के स्वामी पुरषोत्तम वर्मा को भी उसी नम्बर से आई कॉल, मोबाइल करने वाले नें अपना नाम गोल्डी बरार बताया अौर 50 लाख की रंगदारी की मांग की। उसे भी गोली मारने की धमकी दी गई।

इसके बाद इसी नंबर से तीसरी कॉल अशोक ज्वेलर्स के स्वामी गौरव अग्रवाल को भी उसी नम्बर से आई कॉल पर बोला मोगा जेल से बोल रहा हूँ । 50 लाख तैयार रखो। लगातार मिली इन धमकियों के बाद काशीपुर के व्यापारियों में हड़कम्प। मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसपी सिटी चन्द्रमोहन सिंह ने उक्त तीनों व्यापारियों को सुरक्षा देकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

एसपी चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि शहर के तीन व्यपारियों से रंगदारी मांगने की धमकी मकली है। तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है। एक ही नंबर से तीन कॉल रंगदारी के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है, लेकिन फिर भी पुलिस बारिकी से पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।