विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में पीएम मोदी के लगाव और सीएम धामी के नेतृत्व से विकास की रफ्तार तेज: किरेन रिजिजू

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:53 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विशेष लगाव और मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व से उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। केंद्रीय संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड आकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड के साथ विशेष लगाव के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अब उत्तराखंड अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाएगा।

रविवार को आदि उत्तराखंड रंगोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए खटीमा जाते समय पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि उत्तराखंड आना-जाना होता रहता है। परंतु इस बार वह विशेष प्रायोजन पर यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए एक रंगों का उत्सव मनाया जाता है। जनजाति का अपना एक वजूद, अपनी एक अलग संस्कृति है। वह देश भर में इस कार्यक्रम को मनाते है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जो कार्य करते हैं, वह पूरे मनोयोग और दिल से करते हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड पिछले कुछ वर्षों में विकास की दृष्टि से पूरी तरह से बदल चुका है।

यह भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' के अभिनेता शोभिनव सत्या रुद्रपुर पहुंचे, खटीमा रंगोत्सव में भी हुए शामिल, सीएम धामी से की मुलाकात

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रपुर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन, ब्रीडर बीज की खरीद पर मिल रही 15 प्रतिशत छूट