'हनुमान अंश' के अभिनेता शोभिनव सत्या रुद्रपुर पहुंचे, खटीमा रंगोत्सव में भी हुए शामिल, सीएम धामी से की मुलाकात
अभिनेता शोभिनव सत्या, जो फिल्म 'हनुमान अंश' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, रुद्रपुर पहुंचे और फिर खटीमा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या रविवार को रुद्रपुर पहुंचे। जिसके बाद वह खटीमा के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह शोभिनव सत्या रुद्रपुर रेडिसन होटल पहुंचे। पता चलते ही शहर के तमाम लोग उनसे मिलने पहुंचे और स्वागत किया।
साथ ही लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान शोभिनव ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ के निर्माण के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए। फिल्म को तैयार करने की प्रक्रिया में टीम के सामने कई तरह की परिस्थितियां आईं, जिनसे सीखने का अवसर भी मिला।
उन्होंने फिल्म की कहानी और इसके निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरी टीम ने फिल्म को बेहतर रूप देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया। बताया कि वह उत्तराखंड में खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर उन्हें खटीमा रंग उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने इस आयोजन को कला और संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण बताया। बाद में दोपहर डेढ़ बजे वह होटल रेडिसन से खटीमा के लिए रवाना हुए। खटीमा में वह आदि रंगोत्सव में शामिल हुए।
