ऊधम सिंह नगर के किच्छा में मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मचा हड़कंप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
किच्छा में एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिससे वह छह माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर आरोपित प्रदीप मंडल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म का आरोप।
किशोरी छह माह की गर्भवती पाई गई जांच में।
आरोपित प्रदीप मंडल पर पॉक्सो एक्ट दर्ज।
जागरण संवाददाता, किच्छा (ऊधम सिंह नगर)। मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर आरोपित युवक पर पक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी मानसिक रूप से पिछले कुछ माह से बीमार चल रही थी। लगातार दवा कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो तीन-चार दिन पहले फिर जांच कराई गई।
जांच रिपोर्ट में उसके छह माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले प्रदीप मंडल ने उनकी पुत्री का मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हुई।
स्वजन ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हरीश रावत का बड़ा बयान, 'किच्छा चुनाव से खुलेगा 2027 में कांग्रेस सरकार का रास्ता'
यह भी पढ़ें- किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव: आज खुलेगा मतपेटियों का राज, बेहड़ या शुक्ला किसका पलड़ा भारी?