विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरीश रावत का बड़ा बयान, 'किच्छा चुनाव से खुलेगा 2027 में कांग्रेस सरकार का रास्ता'

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किच्छा नगर पालिका चुनाव 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, किच्छा । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किच्छा नगर पालिका चुनाव से उत्तराखंड में कांग्रेस का 2027 में सरकार बनाने दरवाजा खुल रहा है। इस दरवाजे को खोलने में हर कांग्रेस कार्यकर्ता को भागीदार बनना है। जिस तरह उन्होंने हरिद्वार के चुनाव में लाठी ले बैठ प्रशासन को वोट चोरी के लिए स्पष्ट संदेश दिया था यहां भी वृद्ध कार्यकर्ता सहारे के लिए लाठी ले वोट चोरी करने वालों को संदेश दें।

मंगलवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि विधायक बेहड़ और उनकी टीम बधाई की पात्र है, उन्होंने एक बड़ी सियासी डकैती पड़ने से रोक दी। किच्छा व सिरौली कलां को उनका हक उनके जनप्रतिनिधि के रूप में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस में मचे घमासान से भाजपा में बम-बम, हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा से छिड़ा विवाद

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं को न्यायपूर्ण तरीके से एक-एक वोट के लिए सतर्क रहना है। जनता का परिणाम उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है तो उस परिणाम का अपहरण होने से रोकने के लिए जो संघर्ष विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ किया उसके लिए किच्छा की टीम बधाई की पात्र है।

उन्होंने कहा कि वोट के अपहरण को रोकने के लिए हर कार्यकर्ता को सजग रहना होगा। उन्हे पहले जानकारी मिल जाती तो वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से किच्छा पहुंचने की अपील करता।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जन संवाद यात्रा का रामनगर में हुआ स्वागत, साथ रहे पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रईस अहमद, पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, कांग्रेस नगर पालिका प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश दुआ, सईदुल रहमान, एनयू खान, मोहन खेड़ा उपस्थित रहे।