विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जन संवाद यात्रा का रामनगर में हुआ स्वागत, साथ रहे पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:52 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जन संवाद यात्रा रामनगर पहुंची, जहां समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

HighLights

  1. पूर्व सीएम हरीश रावत की जन संवाद यात्रा रामनगर पहुंची।

  2. समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने छोलिया नृत्य से भव्य स्वागत किया।

  3. आठ जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उत्साह दिखाया गया।

जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दरकिनार शुरू की गई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जन संवाद यात्रा रामनगर पहुंची। काशीपुर से शिवलालपुर चुंगी पहुंची यात्रा में शामिल पूर्व सीएम हरीश रावत का समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोलिया नृत्य, फूल मालाओं से स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। इसके बाद उनका काफिला भवानीगंज, रानीखेत रोड होते हुए कालाढुंगी के लिए रवाना हो गया। इस दौरान हरीश रावत के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया।

आठ जेसीबी से हरीश रावत की यात्रा पर फूल बरसाए गए। यात्रा में हरीश रावत के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी मौजूद रहे। यात्रा में पालिकाध्यक्ष मो. अकरम, ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी, उप ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, पुष्कर दुर्गापाल, ताइफ़ खान, शकील खान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रभारी शैलजा की आपत्ति के बावजूद जनसंवाद यात्रा पर निकले हरीश रावत, काशीपुर में बोले, जनता बदलाव चाहती है

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर प्रभारी सैलजा ने जताई आपत्ति