विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर प्रभारी सैलजा ने जताई आपत्ति

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2026 10:39 AM (IST)

कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर आपत्ति जताई है, जिससे उत्तराखंड कांग्रेस में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर आपत्ति जताई है। उन्होंने रावत को पत्र भेजकर यात्रा के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष अथवा उनसे चर्चा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

साथ ही स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले पार्टी में किसी भी तरह का समानांतर कार्यक्रम कांग्रेस के हित में नहीं है। प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पत्र में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि हरीश रावत राज्य में यात्रा कर रहे हैं।

इस संबंध में न तो उनसे और न ही पीसीसी अध्यक्ष से चर्चा की गई। उन्होंने हाल में रावत की ओर से दिए गए कुछ बयानों को भी विवादास्पद बताते हुए कहा कि चुनाव निकट हैं और पार्टी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा।

सैलजा ने कहा कि मौजूदा समय में पार्टी को संगठन को मजबूत करने और सामूहिक रूप से चुनाव की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में अलग से किसी कार्यक्रम का संचालन पार्टी के हित में नहीं होगा।

उन्होंने रावत से इन कार्यक्रमों के साथ आगे नहीं बढ़ाने को कहा है। सैलजा के पत्र से कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है।

रावत की जनसंवाद यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस में पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं। अब प्रभारी की आपत्ति के बाद पार्टी नेतृत्व और रावत के बीच समन्वय का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। 

तिरंगा हाथ में है, इसे पार्टी कार्यक्रम नहीं बनाया: रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से देर रात काफी प्रयास के बाद भी फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। अलबत्ता, इंटरनेट मीडिया में जारी एक पोस्ट में हरदा ने कहा कि गंभीर बीमारी से उबरने के बाद वह अपने शुभचिंतकों का आभार जताने के लिए उत्तराखंड आए हैं।

धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि हाथ में तिरंगा जरूर है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यक्रम को पार्टी का कार्यक्रम नहीं बनाया है।

रावत के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता अपने उत्साह और वर्षों के जुड़ाव के चलते कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सहभागिता के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें ईडी और भाजपा से भी लड़ना है

यह भी पढ़ें- देहरादून में रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता का किया आह्वान

यह भी पढ़ें- बढ़ सकती हैं हरीश रावत की मुश्किलें, मां की तस्वीर गले में डाल कर पहुंचे ED के ऑफिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।