देहरादून में रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता का किया आह्वान
कांग्रेस नेता रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर देहरादून में आयोजित जनसभा में हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस नेता और सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया के जन्मदिवस पर जनसभा आयोजित की गई। इसमें 500 लोगों को ''''कांग्रेस की चादर'''' पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में काफी लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।
शुक्रवार को जीएमएस रोड स्थित प्रकाश पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज पूरे उत्तराखंड में बदलाव की लहर चल रही है और जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीब आदमी का कोई काम नहीं हो रहा है, ऐसे में जनता आशा भरी दृष्टि से कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का जनमानस बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथ जुड़ने का काम कर रहा है।
अब समय आ गया है कि जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद बुलाकर एक मंच पर आ जाना चाहिए और कांग्रेस को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार में किए गए अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है, जो कांग्रेस की सरकार में ही संभव है।
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि रामकुमार वालिया समाज के लोगों को एकजुट कर कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। सर्व समाज का आशीर्वाद और साथ कांग्रेस को मिले, तभी उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को स्थापित करने का काम किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में रजनीश, धीरेंद्र जायसवाल, हारून अंसारी, देवेंद्र जायसवाल समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप, मनीष नागपाल, वैभव वालिया, नवीन जोशी, प्रदीप जोशी, अभिनव थापर, संजय काला, संजय शर्मा, अशोक मल्होत्रा, मनमोहन शर्मा, राजेश वालिया आदि मौजूद रहे।
