विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तली पकौड़ियां, स्वाद भी चखा... बोले- “वाह रे रामू, तेरे पकौड़े“

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:13 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 03:17 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छिद्दरवाला में रामू पकौड़े वाले की दुकान पर रुककर खुद पकौड़े तले और उनका स्वाद लिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. हरीश रावत ने छिद्दरवाला में पकौड़े तलकर उनका स्वाद लिया

  2. रामू पकौड़े वाले की दुकान पर चाय-नाश्ता किया

  3. स्थानीय लोगों से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं

संवाद सूत्र, जागरण रायवाला । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छिद्दरवाला स्थित एक स्थानीय पकौड़ी की दुकान पर पहुंचकर पकौड़ी और चाय का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत की और क्षेत्र से जुड़ी कुछ पुरानी यादें भी ताजा कीं।

दरअसल, हरीश रावत गुरुवार दोपहर देहरादून से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। छिद्दरवाला से गुजरने के दौरान वह अचानक पुलिस चेकपोस्ट के समीप स्थित रामू पकौडे वाले के यहां रुके और ढाबे के भीतर चले गए। यहां उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से बातचीत की और फिर पकौड़े तलने वाला झारा ( छलनी) हाथ में लेकर ढ़ाबेवाले के साथ पकौडे तलने लगे।

यह भी पढ़ें- वीपीडीओ भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ED की 6 घंंटे की लंबी पूछताछ, संपत्ति के दस्तावेज मांगे

फिर, उन्होंने वहीं बैठकर पकौड़ियां खाई और चाय की चुस्की ली। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इस दौरान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वाह रे रामू, तेरे पकौड़े। यहां पकौड़ी खाई, चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें भी ताज़ा हो गयी।”

उन्होंने आगे लिखा कि अपनों के बीच बैठकर चाय की चुस्की और पकौड़ी का स्वाद ही अपनेपन की मिठास है। हरीश रावत का यह सहज अंदाज और स्थानीय लोगों के बीच बैठकर चाय-नाश्ता करना चर्चा का विषय बना रहा।