कांग्रेस प्रभारी शैलजा की आपत्ति के बावजूद जनसंवाद यात्रा पर निकले हरीश रावत, काशीपुर में बोले, जनता बदलाव चाहती है
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काशीपुर में कहा कि जनता बदलाव चाहती है, जिसका असर 2027 में देहरादून और 2029 ...और पढ़ें
-1791198291530_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की आपत्ति के बावजूद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी स्वघोषित जनसंवाद यात्रा पर निकले। वाहनों के भारी काफिले के साथ जसपुर से रामनगर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को नवीन अनाज मंडी काशीपुर विश्राम गृह परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।
जनता के संकेत को समझकर बदलाव की गति तेज करनी होगी, ताकि 2027 में देहरादून और 2029 में दिल्ली में बदलाव आए।
हरीश रावत ने कहा कि उनकी यात्रा से धामी सरकार घबरा रही है।
यही वजह है कि काशीपुर का फ्लाईओवर पांच दिन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, यात्रा मार्ग पर बुलडोजर लगाकर पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्थाओं से कांग्रेस कार्यकर्ता और वह डरने वाले नहीं हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली बार हम बिना बताए आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने और लोगों की भावनाओं को समझने का आह्वान किया।
इस दौरान गोविंद कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, ललित फर्शेवान, मनोज जोशी, मनोज तिवारी, आदेश चौहान, संदीप सहगल, हरीश कुमार सिंह, अर्पित मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष अलका पाल समेत जिला कार्यकारिणी रही अनुपस्थित
हरीश रावत के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अलका पाल समेत जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के कई प्रमुख पदाधिकारी नजर नहीं आए।
हरदा का तंज
बाजपुर रोड स्थित आरओबी के एक्सटेंशन ज्वाइंट की मरम्मत कार्य के लिए चार से आठ अक्टूबर तक आरओबी पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है। इसे अपनी यात्रा से जोड़ते हुए हरदा ने कहा कि इस बार आरओबी खराब किया है, अगली बार घबराकर कहीं तोड़ न दें।
यात्रा मार्ग अवरुद्ध किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अगली बार वह राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन को अपने कार्यक्रम की जानकारी नहीं देंगे और चुपके से आएंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर प्रभारी सैलजा ने जताई आपत्ति
यह भी पढ़ें- हरीश रावत ने हरिद्वार में किया गंगा पूजन... भावुक होकर बताई दिल की ख्वाहिश, बोले - 'अंतिम यात्रा...'
