विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किच्छा चुनाव मतगणना: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन और 550 पुलिसकर्मी तैनात

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:36 AM (IST)

किच्छा और सिरौली कलां नगर पालिका मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन ड्रोन दस्ते और ...और पढ़ें

ड्रोन से होगी मतगणना स्थलों की निगरानी.

ड्रोन से होगी मतगणना स्थलों की निगरानी.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, किच्छा। नगर पालिका किच्छा व सिरौली कलां की मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। तीन ड्रोन दस्ते मतगणना स्थल के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करेंगे।

दो एसपी, चार सीओ, 18 इंस्पेक्टर सहित 550 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। बिना पास के किसी को भी मतगणना परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी।

नगर पालिका चुनाव के दौरान हुए बवाल के बाद प्रशासन ने मतगणना के लिए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था कर मतगणना स्थल को किले में तब्दील करने की तैयारी कर ली है। एक एसपी स्ट्रांग रूम की कमान संभालेंगे, तो दूसरे एसपी पर मतगणना स्थल के बाहर यातायात व्यवस्था का जिम्मा रहेगा।

यह भी पढ़ें- किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मतगणना आज, टिकी नजरें

इसके साथ ही किच्छा व सिरौली कलां में मतगणना के बाद की स्थिति से निपटने के लिए भी चिह्नित किए गए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से हालात सामान्य होने तक पिकेट तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी।

मतगणना परिसर में जाने के लिए प्रशासन द्वारा पास जारी किए गए हैं। बिना वैध पास के किसी को भी परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए मतगणना परिसर के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट हिदायत दे दी गई है। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पाठ पढ़ा उसका पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।

मंडी में बंद रहेगा धान क्रय केंद्र

मतगणना के चलते बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र बंद रखने के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। उसके साथ ही मंडी में किसी तरह की आवक बुधवार को नहीं होगी। मंडी प्रशासन द्वारा भी इसकी सूचना प्रसारित करवा दी गई है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का किच्छा-सिरौलीकलां में मतगणना व परिणाम घोषित करने का आदेश, हाई कोर्ट के फैसले पर रोक

मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए दो एसपी, चार सीओ, 18 इंस्पेक्टर सहित साढ़े पांच सौ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से तीन ड्रोन टीम तैनात की गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर पिकेट भी लगाई जा रही है जो मतगणना के बाद हालात सामान्य होने तक रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें सजग रहेंगी। - अजय गणपति, एसएसपी ऊधम सिंह नगर