मोबाइल अपडेट करते ही हैक हुआ बैंक खाता, साइबर ठगों ने उड़ाए 1.59 लाख रुपये
काशीपुर में एक व्यक्ति के मोबाइल अपडेट करते ही उसका बैंक खाता हैक हो गया, जिससे साइबर ठगों ने यूपीआई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। कोतवाली आइटीआई क्षेत्र के कचनाल गोसाईं निवासी नाहिद मलिक के साथ साइबर ठगी हो गई। पीड़ित का कहना है कि उसका मोबाइल अपडेट मांग रहा था और अपडेट करते समय हैक हो गया, जिसके बाद अज्ञात साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए उसके पीएनबी खाते से कुल 1.59 लाख रुपये निकाल लिए।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि ठगी की यह रकम 4 और 5 नवंबर को तीन किस्तों 90 हजार, 50 हजार और 19 हजार रुपये में निकाली गई।
पीड़ित के अनुसार उसने कोई ओटीपी या बैंक विवरण साझा नहीं किया था। घटना की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- IIM काशीपुर में शीतलाखेत की बेटियों का बजा डंका, भीमल से बनाया हर्बल शैंपू
यह भी पढ़ें- एआई से नहीं छिनेंगी नौकरियां, बदलेगा काम का तरीका: आईआईएम काशीपुर में मंथन