विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई से नहीं छिनेंगी नौकरियां, बदलेगा काम का तरीका: आईआईएम काशीपुर में मंथन

By Ganesh PandeyEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sun, 01 Nov 2026 05:24 PM (IST)

प्राज इंडस्ट्रीज के योगेश खटाले ने आईआईएम काशीपुर के 'समन्वय 2026' में कहा कि एआई नौकरियां नहीं छीनेगा बल्कि काम करने का तरीका बदलेगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) नौकरियां नहीं छीनेगी, लेकिन काम करने का तरीका पूरी तरह बदल देगी और इसमें मानवीय निर्णय क्षमता का स्थान कोई नहीं ले सकता। यह बात प्राज इंडस्ट्रीज के योगेश खटाले ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) काशीपुर में आयोजित एचआर कान्क्लेव ‘समन्वय 2026’ में कही।

शनिवार 31 अक्टूबर को आयोजित वार्षिक कान्क्लेव में देश के दिग्गज एचआर विशेषज्ञों और छात्रों ने भविष्य के कार्यक्षेत्र पर मंथन किया। प्रथम सत्र ‘बियांड द 9-टू-5: वर्ष 2040 तक रोजगार का स्वरूप क्या होगा?’ का संचालन ब्लैकराक के अमेय पचपुते ने किया।

एलएसईजी के संकल्प नंदा ने कहा कि भर्ती में एआइ का दखल बढ़ा है, जबकि स्मार्टक्यू के नवनीत सुलाखे ने उत्पादकता आधारित लचीली कार्यसंस्कृति पर जोर दिया। प्रोटिविटी, मार्श, रिलायंस पावर और जियो के प्रतिनिधियों ने निष्ठा और अनुकूलनशीलता को भविष्य की जरूरत बताया।

दूसरा सत्र ‘बियांड द चेकबाक्स

वर्ष 2040 तक रिज्यूमे को प्रभावशाली क्या बनाएगा?’ विषय पर रहा, जिसका संचालन गूगल के विक्रम असोपा ने किया। बिग एफएम की संस्कृति रामगड, एमफैसिस के अर्जुन मोहन, एक्सिस मैक्स लाइफ के अवनीत सिंह, आर सिस्टम्स के शुभम त्रिपाठी और अर्पण ए. ओमरे ने कहा अब रिज्यूमे केवल कागज नहीं, पर्सनल ब्रांडिंग है।

डिग्री से अधिक समस्या सुलझाने की क्षमता और संगठन में ढलने की योग्यता देखी जा रही है। समापन पर छात्रों ने विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया। संस्थान ने उद्योग-अकादमिक संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

वर्ष 2040 में ऐसा होगा रिज्यूमे

विशेषज्ञों ने कहा कि 2040 तक रिज्यूमे में डिग्री से ज्यादा मायने कौशल का होगा। अब कंपनियां प्रमाणपत्र नहीं, उम्मीदवार की वास्तविक समस्या सुलझाने की क्षमता, बिजनेस की समझ और टीम में घुलने-मिलने की योग्यता देख रही हैं। रिज्यूमे जानकारी का दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी व्यक्तिगत ब्रांडिंग और व्यावहारिक अनुभव का प्रूफ बनेगा।

यह भी पढ़ें- काशीपुर को CM Dhami का तोहफा: 800 करोड़ की ड्रेनेज योजना मंजूर, विकास को मिलेगी गति

यह भी पढ़ें- काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़, 21 दिन में 45453 कॉल का खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।