विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़, 21 दिन में 45453 कॉल का खुलासा

By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Thu, 29 Oct 2026 02:59 PM (IST)

उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में NS Enterprise के नाम से चल रहे संदिग्ध टेलीकॉम सेटअप का भंडाफोड़ किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में NS Enterprise के नाम से संचालित संदिग्ध टेलीकॉम सेटअप का भंडाफोड़ किया है। प्रारंभिक जांच में SIP कनेक्शन के माध्यम से इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस (ILD) गेटवे बाईपास और ऑटोमेटेड रोबो कॉलिंग किए जाने की आशंका सामने आई है।

जांच में 21 दिन के भीतर 45,453 आउटगोइंग कॉल किए जाने की जानकारी मिली है। मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया की कार्रवाई के दौरान मौके से कंप्यूटर सिस्टम, SIP उपकरण, नेटवर्किंग डिवाइस, जियो और एयरटेल कनेक्टिविटी से संबंधित उपकरण और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान नईमुद्दीन पुत्र जाहिद हुसैन निवासी मनकुआ मकसूदपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

तकनीकी साक्ष्य जुटाए

जांच के दौरान कंप्यूटर में लिनक्स आधारित वर्चुअल मशीन, FreePBX लॉगिन, रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर और SSH क्लाइंट मिले। व्हाट्सएप चैट में SIP ट्रंक, केबल और इंटरनेट कनेक्शन से संबंधित बातचीत भी मिली है। एसटीएफ ने RAM डंप, सिस्टम लॉग और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए हैं।