विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में गुरु नानक प्रकाश पर्व की धूम, फूलों से सजा ननकाना साहिब, उमड़े श्रद्धालु

By Ganesh PandeyEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 24 Nov 2026 11:17 AM (IST)

काशीपुर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में जयकारे गूंजे, प्रभात फेरी निकली और ननकाना साहिब को फूलों से सजाया गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। गुरु नानक देव जी के प्रकाश आगमन की खुशी में काशीपुर गुरु-मय हो गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में वाहेगुरु के जयकारे गूंजने लगे और संगत बड़ी श्रद्धा से गुरु घर पहुंची।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 10.54.49 AM

प्रभात फेरी से हुई शुरुआत

प्रकाश पर्व आयोजन की शुरुआत गुरुद्वारा सिंह सभा कचनालगाजी से निकली भव्य प्रभात फेरी से हुई। कीर्तन और जयकारों के साथ निकली प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंची, जहां संगत ने अरदास की।

फूलों से सजा गुरु घर

प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य द्वार पर लाल गुलाब का बड़ा फूलों वाला चक्र, रंग-बिरंगी मालाएं और फूलों की सजावट देखकर संगत मंत्रमुग्ध हो गई।

दीवान में कीर्तन और अरदास

गुरुद्वारा साहिब के अंदर विशेष दीवान सजाया गया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष कीर्तन हुआ, कथा हुई और संगत ने माथा टेककर गुरु चरणों में हाजिरी भरी।

सरोवर पर उमड़ी श्रद्धा

प्रभात फेरी के बाद बड़ी संख्या में संगत पवित्र सरोवर पर पहुंची। संगत ने सरोवर में स्नान किया और परिसर में बैठकर शांति से पाठ और सिमरन किया। आयोजन में सेवादारों ने प्रेम से संगत को प्रसाद वितरित किया। जगह-जगह सेवा और सत्कार का नजारा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- काशीपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, तीन तलाक मामले में पति को सजा

यह भी पढ़ें- हाथियों का तांडव: लालकुआं-काशीपुर रेलखंड पर पेड़ गिरने से टूटी हाईटेंशन लाइन, 5 जगहों पर रोकनी पड़ी रेलगाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।