विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaspur Rape and Murder: दृश्यम की तर्ज पर गुमराह करता रहा दरिंदा, जिस ब्लेड से किया कत्ल; उसी से काट रहा था नाखून

Published: Thu, 18 Sep 2025 06:00 AM (IST)

जसपुर के अमियावाला गांव में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने राजीव नामक आरोपी को गिरफ्तार ...और पढ़ें

डॉग स्क्वाड ने खोली आरोपी की पोल. Photo Jagran
डॉग स्क्वाड ने खोली आरोपी की पोल. Photo Jagran

HighLights

  1. दुष्कर्म और हत्या का आरोपी राजीव गिरफ्तार
  2. दृश्यम की तरह पुलिस को गुमराह कर रहा था

अभय कुमार पांडेय, काशीपुर। जसपुर के अमियावाला गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और निर्मम हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। आरोपित राजीव पुत्र मोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से खून से सना ब्लेड और कपड़े बरामद किए।

पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। राजीव फिल्म दृश्यम की तर्ज पर पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करता रहा। वह घटनास्थल पर ऐसा सीन तैयार करता, मानो सच्चाई की तलाश में सबका मार्गदर्शन कर रहा हो। यही नहीं, तीन माह पूर्व उसने खुद पर ब्लेड से हमला कर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस मान रही है कि यह छलावा भी उसने शक से बचने के लिए रचा था। वह अपने ऊपर हुए हमले को इस घटना से जोड़ते हुए पुलिस पर दवाब बना रहा था। ग्रामीण भी उसकी बातों में आ गए थे। घटना के बाद राजीव गांव के तीन युवकों को साथ लेकर खेतों में गया और गन्ने टूटे होने की ओर इशारा करते हुए शव बरामद करवाया। इससे ग्रामीण और पुलिस उसकी ही थ्योरी पर विश्वास करने लगे।

इतना ही नहीं, नाबालिग की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम में भी वह सबसे आगे खड़ा मिला।पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। राजीव फिल्म दृश्यम की तर्ज पर पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करता रहा। वह घटनास्थल पर ऐसा सीन तैयार करता, मानो सच्चाई की तलाश में सबका मार्गदर्शन कर रहा हो। यही नहीं, तीन माह पूर्व उसने खुद पर ब्लेड से हमला कर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मान रही है कि यह छलावा भी उसने शक से बचने के लिए रचा था।

घटनास्थल पर नाटक और सड़क पर विरोध

घटना के बाद राजीव गांव के तीन युवकों को साथ लेकर खेतों में गया और गन्ने टूटे होने की ओर इशारा करते हुए शव बरामद करवाया। इससे ग्रामीण और पुलिस उसकी ही थ्योरी पर विश्वास करने लगे। इतना ही नहीं, नाबालिग की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम में भी वह सबसे आगे खड़ा मिला।

डॉग स्क्वाड ने खोला राज

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान डॉग स्क्वाड ‘टाइगर’ घटनास्थल से सीधे मृतका के घर और फिर आरोपित के घर पहुंचा। वहां उसके खून सने कपड़े मिलने पर पुलिस का शक पुख्ता हो गया। पूछताछ में पहले तो राजीव बयान बदलता रहा, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों के सामने उसने अपराध कबूल कर लिया।

जिस ब्लेड से काट रहा था नाखून उसी से किए हमले

पुलिस की तरफ से बताया गया कि बीते रोज वह अपने परिवार को लेकर मालधन गया था। जिससे लौटने के बाद उसका परिवार के सदस्य खेत में चले गए। इस दौरान नाबालिग उसके पास आई तो वह मोबाइल देखते हुए नाखून काट रहा था। उसने बोला कि बहन खेत में गई है जैसे नाबालिग खेत में गई वह खेत में घुस गया। उससे दुष्कर्म के बाद लड़की ने घर वालों को शिकायत करने की बात कही जिसके बाद उसने ब्लैड से हमला कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।