विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रपुर में पीसीएस अधिकारी के घर समेत विभिन्न स्थानों पर आयकर के छापे

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 02:32 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 04:25 AM (IST)

आयकर विभाग की टीम ने बुधवार तड़के पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह सहित उनसे जुड़े लोगो के घरों पर रुद्रपुर व ...और पढ़ें

रुद्रपुर में पीसीएस अधिकारी के घर समेत विभिन्न स्थानों पर आयकर के छापे
रुद्रपुर में पीसीएस अधिकारी के घर समेत विभिन्न स्थानों पर आयकर के छापे

रुद्रपुर, [जेएनएन]:  आयकर विभाग की टीम ने बुधवार तड़के पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह सहित उनसे जुड़े लोगो के घरों पर रुद्रपुर व काशीपुर में एक साथ छापेमारी की। 

डीजी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड आशु जैन के निर्देश पर रुद्रपुर पहुंची 22 टीम यहां छापेमारी कर रही हैं। इन टीमो का गठन लखनऊ से किया गया था। 

यह भी पढ़ें: चंपावत में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने का अभियान

सुबह सात बजे टीम ने एक साथ भूमि अध्यापित अधिकारी डीपी सिंह सहित एलाइन्स कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुधीर चावला के घर पर छापेमारी की। 

इस दौरान डीपी सिंह तो घर पर ही थे, लेकिन चावला के घर पर ताला लटका था। डी पी सिंह के घर पर टीम उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं चावला के घर के बाहर टीम डेरा डाले बैठी है। इसके अलावा काशीपुर में पटवारी दीपक चौहान सहित अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में फर्जीवाड़ा: 62 अपात्रों को चार साल से पेंशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।