पति से की देवर की शिकायत, पहले पत्नी को पिलाई शराब; फिर भाई के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
किच्छा में एक पति ने अपनी पत्नी को जूस में शराब मिलाकर पिलाई और फिर अपने भाई के साथ मिलकर ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, किच्छा। पति ने जिस विश्वास और भरोसे से पत्नी का जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं, उसी ने अपने भाई के साथ मिल कर उसकी अस्मत लूट ली।
देवर की गलत हरकत की शिकायत के बाद पति ने पहले पत्नी को जूस में शराब मिलाकर पिलाई। उसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित पति, देवर व सास के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पति को फोन कर पूरी घटना बताई
पुलभट्टा थाना क्षेत्र से यह शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नौ अप्रैल की रात उनके पति घर पर नहीं थे। इस दौरान उनका देवर शराब के नशे में उनके कमरे में आया गया और छेड़छाड़ कर अश्लील बातें करने लगा। उन्होंने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी इज्जत बचाई। इसके बाद पति को फोन कर पूरी घटना से अवगत कराया।
महिला के अनुसार अगले दिन उसके पति घर पर आए और अपने भाई के साथ उसके कमरे में बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने उसे भी जूस पीने को दिया। जूस में चारी-छिपे शराब मिला दी, जिसे पीने के कुछ देर के बाद नशा होने पर वह बिस्तर पर लेट गई। इसके बाद पति व देवर ने उनके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला के अनुसार उन्होंने अपनी मां को आपबीती बताई। इस पर जब उनके माता-पिता ने ससुरालियों से इस संबंध में बात की, तो वे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया शिकायत के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में शादी समारोह के दौरान किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- पटना में नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
