विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में शादी समारोह के दौरान किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Published: Thu, 30 Apr 2026 09:20 AM (IST)

15 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता स्वजन को बेहोश हालत में मिली।

News Article Hero Image

HighLights

  1. परिचित युवक ने फोन कर मिलने के बहाने बुलाकर की साथी संग की वारदात

  2. पीपीगंज क्षेत्र की है घटना,पुलिस का दावा घटना में एक ही युवक शामिल

संवाद सूत्र,पीपीगंज (गोरखपुर)। शादी समारोह के दौरान 15 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता स्वजन को बेहोश हालत में मिली।

मां ने पीपीगंज थाना पुलिस को तीन आरोपितों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस का दावा है कि घटना में केवल एक ही युवक शामिल था जिससे किशोरी की जान पहचान थी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके देवर के लड़के की शादी 28 अप्रैल को हुई थी। बारात विदा होने के बाद रात करीब 10 बजे घर में नाच-गाना चल रहा था। परिवार के सभी लोग व्यस्त थे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में छुट्टी पर घर आए BSF जवान की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत, चालक फरार

इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी खेत की तरफ गई। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। पीड़िता की मां के अनुसार, तीन युवकों ने अगवा करने के बाद बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

तीनों आरोपितों में एक उनके ही गांव का है, जबकि दो कैंपियरगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जाएगा।