विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में छुट्टी पर घर आए BSF जवान की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत, चालक फरार

Published: Thu, 30 Apr 2026 09:12 AM (IST)

गोरखपुर में छुट्टी पर आए एक बीएसएफ जवान की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मृतक पवन कुमार की फाइल फोटो

मृतक पवन कुमार की फाइल फोटो

HighLights

  1. छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की मौत

  2. तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर

  3. हादसे के बाद चालक हुआ फरार

जागरण संवाददाता, नई बाजार, गोरखपुर। छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान की बुधवार सुबह परसौनी गांव में हुए दर्दनाक हादसे में जान चली गई। मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया।

ब्रह्मपुर के बेलवा गांव निवासी बुद्धू प्रसाद का 35 वर्षीय बेटा पवन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात था। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार सुबह किसी काम से चौरीचौरा जा रहे थे। परसौनी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पवन असम में तैनात थे और 21 अप्रैल को ही छुट्टी पर आए थे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर की चार समर स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध हैं पर्याप्त बर्थें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

परिवार में पत्नी चंदा, पांच वर्षीय बेटा अभय और दो वर्षीय बेटी हर्षिता है जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि चालक की तलाश चल रही है।