गोरखपुर की चार समर स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध हैं पर्याप्त बर्थें, यहां देखें पूरा शेड्यूल
गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली चार समर स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों ...और पढ़ें

HighLights
गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए चार समर स्पेशल ट्रेनें।
इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं।
कन्फर्म टिकट लेकर यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर से बनकर दिल्ली और मुंबई जाने वाली चार समर स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुगम एवं आरामदायक यात्रा के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इन समर स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। यात्री इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।
इन समर स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं बर्थें
- 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल स्पेशल में 09 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 491 बर्थ तथा 16 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 697 बर्थ उपलब्ध है।
- 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार समर स्पेशल में 02 मई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 58, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 421 तथा शयनयान श्रेणी में 21 बर्थ उपलब्ध है।
- 05057 गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में 30 अप्रैल को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 548 बर्थ, 07 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 790 बर्थ तथा 14 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 819 बर्थ उपलब्ध है।
- 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल में 06 मई को शयनयान श्रेणी में 158 बर्थ तथा 13 मई को शयनयान श्रेणी में 168 बर्थ उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर की पांच समर स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए पर्याप्त बर्थ उपलब्ध, यहां देखें पूरा शेड्यूल
