गोरखपुर की पांच समर स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए पर्याप्त बर्थ उपलब्ध, यहां देखें पूरा शेड्यूल
गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली पांच समर स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई के लिए पांच समर स्पेशल ट्रेनें।
यात्रियों के लिए इन ट्रेनों में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे ने सुगम यात्रा हेतु संचालन किया है।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर से बनकर दिल्ली और मुंबई जाने वाली पांच समर स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुगम एवं आरामदायक यात्रा के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन समर स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। यात्री इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सर्राफा लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली
इन ट्रेनों में उपलब्ध हैं बर्थें
01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई ) समर स्पेशल में 18 मई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 19 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 130 बर्थ, 19 मई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 19, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 248 एवं शयनयान श्रेणी में 429 बर्थ तथा 20 मई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 20 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 123 बर्थ पलब्ध है।
05101 गोरखपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल में 02 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 143 बर्थ, 09 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 540 बर्थ तथा 16 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 71 बर्थ उपलब्ध है।
05057 गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में 30 अप्रैल को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 640 बर्थ, 07 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में
796 बर्थ तथा 14 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 819 बर्थ उपलब्ध है।
05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार समर स्पेशल में 02 मई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 14, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 63, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 438 तथा शयनयान श्रेणी में 70 बर्थ उपलब्ध है।
04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल में 06 मई को शयनयान श्रेणी में 211 बर्थ तथा 13 मई को शयनयान श्रेणी में 182 बर्थ उपलब्ध है।
