विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में सर्राफा लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Published: Wed, 29 Apr 2026 10:49 AM (IST)

गोरखपुर के गोला कस्बे में दिनदहाड़े हुई गहना लूट का पुलिस ने मंगलवार रात पर्दाफाश कर दिया। मुठभेड़ में पांच ...और पढ़ें

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश रेहान और मेहंदी हसन। सौ.इंटरनेट मीडिया

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश रेहान और मेहंदी हसन। सौ.इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. गोरखपुर में दिनदहाड़े हुई गहना लूट का पर्दाफाश।

  2. पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो को गोली लगी।

  3. लूटा माल बरामद, बदमाश चश्मा बेचने का बहाना करते थे।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कस्बे के सर्राफा बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुए गहना लूट के मामले का पुलिस ने मंगलवार रात पर्दाफाश कर लिया। वारदात में शामिल सहारनपुर जिले के रहने वाले पांच बदमाशों से कस्बे के बाहर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

इससे पहले लूट की घटना के दौरान दुकान पर मौजूद एक युवती ने बदमाशों से भिड़ गई थी, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि सोमवार की दोपहर में पांच बदमाश गोला कस्बे में पहुंचे। रेकी करने के बाद वार्ड संख्या 17 स्थित देवांश स्वर्णकला केंद्र पहुंचे जहां सराफ की बेटी अमृता वर्मा दुकान संभाल रही थी। उन्होंने गहने देखने के बहाने अमृता को उलझाया और मौका पाकर सोने का झाला (20 ग्राम) लेकर भाग निकले।

घटना के बाद अमृता साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई, लेकिन उसे धक्का देकर रेहान और मेहंदी हसन मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी थी। मंगलवार रात कस्बे के बाहर दो बाइक सवार पांच संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

ares

पकड़े गए बदमाशों के तीन साथी।


 

यह भी पढ़ें- मेहंदी का रंग उतरा भी न था कि उजड़ गया सुहाग, पत्नी से अनबन के बाद दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा

मुठभेड़ में बदमाश रेहान के बाएं और मेहंदी हसन के दाएं पैर में गोली लगी, जबकि उनके तीन साथी सागिर, मुस्तफा और अफ़ज़ल को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में फजल अली, मुजफ्फरनगर जिले के परमपुर मेहंदी हसन चौक का रहने वाला है। चार बदमाश सहारनपुर के देवबंद कस्बे और एक मुजफ्फरनगर का है।

पुलिस ने उनके पास से लूटा गया माल, दो बाइक और .315 बोर के दो तमंचे बरामद किए हैं। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश चश्मा बेचने के बहाने गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में घूमते थे और रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।