मेहंदी का रंग उतरा भी न था कि उजड़ गया सुहाग, पत्नी से अनबन के बाद दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा
गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक 30 वर्षीय दूल्हे ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने खाया जहर।
पत्नी से विवाद के बाद उठाया यह कदम।
गोरखपुर के पादरी बाजार में शोक का माहौल।
संवाद सूत्र,चरगांवा, (गोरखपुर)। शादी के तीसरे दिन 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर स्थिति परिवार के लोग सोमवार की देर रात बीआरडी कालेज के नेहरु अस्पताल ले गए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसकी शादी धूमधाम से हुई थी और रविवार को दुल्हन विदा होकर आई थी। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
पादरी बाजार निवासी प्रेम जायसवाल के तीन बेटों और एक बेटी में रूद्र नाथ जायसवाल दूसरे नंबर का था। पिता की चौराहे पर होटल (भोजनालय) चलाते हैं, जहां रूद्र और रुद्र भी काम करता था। शनिवार को पादरी बाजार के ईस्टर्नपुर स्थित एक मैरेज हाल में रूद्र की शादी महराजगंज जिले के नौतनवा निवासी युवती से हुई थी।
रविवार को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि शादी के तीसरे दिन ही रूद्र जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगा। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
मृतक के स्वजनों का कहना है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद रूद्र ने यह कदम उठाया। रूद्र की मौत से पादरी बाजार व्यापार मंडल ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
वहीं मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगी। शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया, युवक के जहर खाने के कारणों की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
