विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ , पुलिस ने की व्यापक तैयारियां

Published: Sun, 08 Nov 2026 02:41 PM (IST)

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था ...और पढ़ें

HighLights

  1. मेला क्षेत्र 2 सुपर जोन, 14 जोन, 44 सेक्टरों में बंटा।

  2. सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात।

  3. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को सादे कपड़ों में पुलिस।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर कल सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 14 जोन और 44 सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव और एसपी सिटी दीपक सिंह ने स्नान पर्व ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 2.01.32 PM

पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय बनाए रखने, महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल साझा करने और ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। हरकी पैड़ी और प्रमुख स्नान घाटों पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को वैकल्पिक घाटों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

घाटों पर सो रहे श्रद्धालुओं को स्नान पर्व के दिन सुबह दो बजे जगाकर घाट खाली कराए जाएंगे, ताकि अन्य श्रद्धालुओं को स्नान में असुविधा न हो। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थानों पर एंटी सबोटाज चेकिंग की जाएगी।

संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल बम निरोधक दस्ते और श्वान दल को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी जेबकतरों और उठाईगिरों पर नजर रखेंगे।

जल पुलिस को डूबने और बहने की घटनाओं से बचाव के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया है। स्नान पर्व के लिए पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, स्वजनों से बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सीसीआर में खोया-पाया केंद्र बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में रेडियो कॉलर लगाने के दौरान हाथी की मौत, हृदय रोग बना कारण

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ: अस्थायी पुलों पर 9 करोड़ के खर्च पर उठे सवाल, पुराने पिलर मौजूद होने के बाद कैसे हुआ इतना खर्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।