Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता को दें भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 01 Aug 2021 09:14 PM (IST)

    रुद्रपुर में भाजपा उत्तरी मंडल की कार्य समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया।

    Hero Image
    जनता को दें भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : भाजपा उत्तरी मंडल की कार्य समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाएं आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    वरिष्ठ भाजपा नेता खूब सिंह विकल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। विकल ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश में युवा सीएम की ताजपोशी कर जिले का मान बढ़ाने के साथ ही युवाओं की भावनाओं का भी सम्मान किया है। विधायक ठुकराल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह की बदौलत एक बार फिर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय में बैठक का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल, मुख्य वक्ता खूब सिंह विकल, मेयर रामपाल सिंह, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप दीप जलाकर किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, केके दास, तरुण दत्ता, पार्षद विधान राय, शिव कुमार गंगवार, निमित्त शर्मा, आयुष तनेजा, रीना जग्गा, नीलम आर्या, कमलेश गंगवार आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ---

    ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण का कदम सराहनीय

    रुद्रपुर : ओबीसी मोर्चा ने ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए नीट यूजी एवं पीजी में 27 फीसद आरक्षण देने की घोषणा का स्वागत किया है। मोर्चा के उपाध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि ओबीसी मोर्चा एवं सांसद की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। सरकार के इस निर्णय से चार हजार ओबीसी अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।