ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में छठ पूजा की झालर से करंट लगने से छात्र की दुखद मौत
गदरपुर के नंदपुर गांव में छठ पूजा की सजावट के लिए लगी बिजली की झालर से करंट लगने से आठवीं ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जासं, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। छठ पूजा की सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर की चपेट में आने से आठवीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, गदरपुर के ग्राम नंदपुर निवासी दिलीप कुमार मजदूरी का परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके चार पुत्र हैं। रविवार सुबह उनका कक्षा आठ में पढ़ने वाला 14 वर्षीय पुत्र नितिक घर से कुछ दूरी पर स्थित छठ घाट पर गया हुआ था।
बताया जा रहा है कि वहां पर लगी बिजली की झालर में आ रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
इसका पता चलते ही स्वजन भी छठ घाट स्थल पर पहुंच गए और आनन फानन में उसे उपचार के लिए रुद्रपुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के स्वजन के अनुसार, वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर अस्पताल हत्या: तीन गिरफ्तार, नौ फरार हत्यारोपितों की तलाश तेज
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के नितेश जौहरी हत्याकांड के दो आरोपित भोला और अमन सिडकुल से गिरफ्तार