विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व सीएम हरीश रावत ने काशीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, महिला आरक्षण विधेयक पर उठाए सवाल

Published: Thu, 30 Apr 2026 03:31 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा पर प्रपंच रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

काशीपुर पहुंचने पर पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत किया गया।सौ. कांग्रेस

काशीपुर पहुंचने पर पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत किया गया।सौ. कांग्रेस  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रपंच रच रही है।

महिला आरक्षण विधेयक को कांग्रेस समेत सभी राजनीति दलों ने 2023 में सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

बुधवार को काशीपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह हैरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में हरदा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने परिसीमन व जनसंख्या का मुद्दा जोड़कर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू कराने में देरी की।

कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि यदि परिसीमन को लेकर राज्यों की आपत्तियों का समाधान हो जाए तो पार्टी पूरा सहयोग करेगी।

भाजपा की मंशा साफ होती तो सांसदों के वर्तमान 543 सीटों में एक-तिहाई सीटें सीधे महिलाओं के लिए आरक्षित कर सकती थी। उत्तराखंड की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। भाजपा कितने भी प्रपंच रचे देश असलियत जानता है।

यह भी पढ़ें- पूर्व CM हरीश रावत का सरकार पर हमला: आपदा पुनर्निर्माण में अनदेखी का लगाया आरोप, महिला आरक्षण पर भी घेरा

यह भी पढ़ें- देहरादून में पूर्व सीएम हरीश रावत की दावत: स्वाद, संस्कृति और सियासत का संगम

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आलोचनाओं पर दिया जवाब, बोले- अर्जित अवकाश पर विपरीत ध्रुव बरसा रहे लठ्ठ