विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आलोचनाओं पर दिया जवाब, बोले- अर्जित अवकाश पर विपरीत ध्रुव बरसा रहे लठ्ठ 

Published: Fri, 10 Apr 2026 06:00 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने अर्जित अवकाश पर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक ...और पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने अर्जित अवकाश को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीतिक तौर पर विपरीत ध्रुवों से जुड़े लोग भी एक जैसी भाषा में उन पर निशाना साध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह एक अजीब स्थिति है, जहां विरोधी विचारधाराओं के लोग भी उनके मुद्दे पर एकमत नजर आ रहे हैं।

रावत ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया में एक्स में पोस्ट लिखी। कहा कि इंटरनेट मीडिया और मीडिया में चल रही चर्चाओं को उन्होंने अवकाश के दौरान देखा और उस पर मनन किया।

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि उनके मामले में विरोधियों की दूरियां भी कम हो गई हैं। उन्होंने कुछ आलोचनाओं को निराधार बताते हुए कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने जैसी अफवाह भी फैलाई जा रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने आपदा के बाद राज्य को संभालने, पुनर्निर्माण कार्यों को गति देने और चारधाम यात्रा को पुनः सुचारू करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने पेंशन योजनाओं का विस्तार, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस में सुलह की कोशिशें तेज, हरीश रावत ने की पहल; तीन नेताओं से की बात

यह भी पढ़ें- पूर्व CM हरीश रावत का कांग्रेस नेतृत्व को संदेश, बोले- मैं वो बूढ़ा जो गलत होने पर खासूंगा ही

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मान-मनौव्वल की कवायद शुरू, सैलजा से मिलेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत