विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉलीटेक्निक की छात्रा को अगवाकर किया जबरन निकाह, अब दे रहा धमकी

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 17 May 2018 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 17 May 2018 07:54 PM (IST)

पॉलीटेक्निक की छात्रा को अगवा कर उससे जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पॉलीटेक्निक की छात्रा को अगवाकर किया जबरन निकाह, अब दे रहा धमकी
पॉलीटेक्निक की छात्रा को अगवाकर किया जबरन निकाह, अब दे रहा धमकी

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: पॉलीटेक्निक की छात्रा को अगवा कर उससे जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। 

क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर में बताया है कि वह काशीपुर के राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह रोजाना बस से कॉलेज आती-जाती थी। दिसंबर 2017 में कॉलेज के सामने टांडा बादली निवासी युवक उसका पीछा करने लगा। मना करने के बाद भी वह बाज नहीं आया। लोक-लाज के चलते उसने घरवालों को इस बारे में नहीं बताया।

आरोप है कि 16 फरवरी को दोपहर एक बजे जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। तभी कॉलेज गेट पर आरोपित युवक कार से बुर्का पहनीं दो महिलाओं, मौलवी व पांच अन्य लोगों के साथ आ धमका। आरोपित ने साथ चलने को कहा। मना करने पर उसने जबरदस्ती कार में बैठा लिया। उसके साथ बैठी महिला ने उसे कोई नशीला पदार्थ दवा सुंघा दी। इससे वह अर्द्धबेहोश हो गई। इसी बीच किसी कागज पर उससे जबरन हस्ताक्षर करा लिए गए और काशीपुर स्टेडियम के गेट के सामने आरोपितों ने उसे कार से नीचे उतार दिया और कहा कि अब उसका निकाह हो चुका है। 

आरोप है कि घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वह डर गई और कॉलेज जाना भी छोड़ दिया। छात्रा ने बताया कि तब से आरोपित उसे फोन कर परेशान कर रहा है। फोन रिसीव करने पर आरोपित उसे अपहरण की धमकी दे रहा है। 

पीड़िता ने फोन बंद कर दिया तो आरोपित युवक उसके पिता को फोन कर साथ भेजने की धमकी दे रहा है। पीड़िता घरवालों और महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के साथ कोतवाली पहुंची व तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: तीन युवकों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: भार्इ की हत्या का डर दिखा किशोरी से चार माह तक करता रहा दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: नाबालिग को घर में अकेला पाकर युवक ने की छेड़छाड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।