Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमीनी विवाद के चलते शांतिपुरी में दो गुटों में हुई फायरिंग

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 03 Jan 2019 03:41 PM (IST)

    उधमसिंह नगर जिले के किच्‍छा में जमीनी विवाद के चलते शांतिपुरी नंबर 4 चंद्रपुरी में दो गुटों आमने सामने आ गए। दोनों गुटों ने हथियार लहराते हुए फायरिंग की।

    जमीनी विवाद के चलते शांतिपुरी में दो गुटों में हुई फायरिंग

    किच्छा, जेएनएन। जमीनी विवाद के चलते शांतिपुरी नंबर 4 चंद्रपुरी में दो गुटों आमने सामने आ गए। दोनों गुटों ने हथियार लहराते हुए फायरिंग की। फायरिंग से पूरा क्षेत्र दहल गया। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के वाहनों के टायर पंक्‍चर कर दिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शांतिपुरी नंबर 4 में दो गुटों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा हैं। गुरुवार सुबह एक गुट जमीन को जोतने पहुंचा तो दूसरा गुट हथियारों से लैस होकर वहां पहुंच गया और हवाई फायरिंग करने लगा। जिस पर दूसरे गुट ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

    इस दौरान जमीन की जुताई कर रहे एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों के दौड़ा दिया, जिस पर वह अपने वाहन छोड़ कर भग खड़े हुए। जिस पर उन्होंने वहां खड़े वाहनों के टायर पंक्‍चर कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद में अपने वाहन छोड़ भागने वाला गुट शांतिपुरी के ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा तो वो गुट हावी हो गया। गुरुवार सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पंतनगर एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: फर्जी कॉल कर गांव बुलाए 108 कर्मचारियों पर लाठी डंडों से हमला

    यह भी पढ़ें: रात को तेज आवाज में बजा रहे थे गाना, पड़ोसियों ने टोका तो कर दिया कुछ ऐसा

    comedy show banner
    comedy show banner