Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में चुनाव : मतदान से 72 घंटे पूर्व नेपाल-भारत सीमा होगी सील, सुरक्षा पर भी दोनों देश देंगे जोर

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 05:07 PM (IST)

    अधिकारियों ने कहा कि नेपाल राष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले संसदीय चुनाव के दौरान भी कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव मदद की जाएगी। इलेक्शन को देखते हुए दोनो राष्ट्रों की पुलिस एसएसबी एवं प्रशासन के बीच एक बेहतर समन्वय होना बहुत जरूरी है।

    Hero Image
    सूचनाओं के तेजी से आदान प्रदान के लिए व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : नेपाल में चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में नेपाल के अधिकारीगण व सुरक्षा अधिकारियों की यूआइआरडी में समन्वय बैठक हुई, जिसमें उत्तराखंड के यूएस नगर, चंपावत के डीएम सहित यूपी के लखीमपुर खीरी सहित अन्य जनपदों के डीएम व सीडीओ शामिल रहे। बैठक में नेपाल की ओर से चुनाव के मद्​देनजर नेपाल बार्डर से वन्य जीव, मानव तस्करी, ड्रग्स, रुपयों का लेनदेन आदि से सुरक्षा पर चर्चा हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    17 बिंदुओं पर हुई चर्चा

    बैठक की शुरुआत दोनों देशों के राष्ट्रीय गान से शुरू हुई। बैठक में 17 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत व मुख्य जिलाधिकारी कंचनपुर गोपाल प्रसाद आर्यल ने कहा कि भारत-नेपाल के मित्रता संबंध ऐतिहासिक व सकारात्मक रहें है तथा बहुत घनिष्ठ बने हुए है।

    सीमावर्ती जिलों के अधिकारी मिलकर करें काम

    उन्होंने कहा कि संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए दोनो देशों की सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को आपस में काम करना होगा। शांति एवं सुरक्षा के लिए दोनो तरफ से काम किया जाना बहुत आवश्यक है।

    • दोनों राष्ट्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए संवाद गतिविधियों का मजबूत बना रहना अति आवश्यक है।
    • नेपाल राष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले संसदीय चुनाव के दौरान भी कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव मदद की जाएगी।
    • नेपाल में इलेक्शन को देखते हुए दोनो राष्ट्रों की पुलिस, एसएसबी, एवं प्रशासन के बीच एक बेहतर समन्वय होना बहुत जरूरी है।

    तस्करी पर लगाया जाएगा अंकुश

    बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदान समाप्ति से 72 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा को सील किया जाएगा। दोनों राष्ट्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मानव तस्करों, ड्रग्स एवं मादक पदार्थ तस्करों, वन एवं वन्य जीव तस्करों अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूची आपस में साझा की जाएगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर संयुक्त रूप से पैनी नज़र रखी जाएगी। सूचनाओं के तेजी से आदान प्रदान के लिए व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा।

    मिसिंग पिलरों के लिए होगा सर्वे

    उच्चाधिकारियों के साथ ही निचले स्तर के अधिकारी भी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। भारत-नेपाल सीमा पर मिसिंग पिलरों का संयुक्त सर्वे किया जाएगा। नेपाल के कंचनपुर एवं कैलाली में पोस्टल हाईवे को पूरा करने में नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी। इसके साथ ही भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा, नो मैन्स लैंड पर अतिक्रमण, कस्टम, खाद तथा अन्य उत्पादों की तस्करी, जाली नोटों के प्रवाह एवं तस्करी, वाहनों की तस्करी, जन सामान्य की आवाजी, कानून व्यवस्था, वीवीआईपी तथा गणमान्य व्यक्तियों के दौरे आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

    ये रहे माैजूद

    सएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, कमानडेन्ट एसएसबी अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी चम्पावत हेमन्त कुमार वर्मा, एडीएम पीलीभीत सूरज यादव, अपर जिलाधिकारी यूएसएन जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी कार्तिकेय सिंह, नेपाल की ओर से मुख्य जिलाधिकारी कंचनपुर गोपाल प्रसाद आर्यल, मुख्य जिलाधिकारी कैलाली किरन थापा, सीएसओ सुदर्शन सिंह, एसीडीओ अशोक कुमार भण्डारी, एसपी श्याम सिंह चौधरी, अम्मार बहादुर, सामेन्द्र सिंह राठौर, धन बहादुर सिंह, डीआईडी पवन जोशी, चीफ कस्टम ऑफीसर धुरबाराज बीके, राजेन्द्र कुमार हमाल अलावा स्थानीय स्तर से उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी मनोज कत्याल आदि मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner