Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: खानापूर्ति तक सिमटता दिखाई दिया किसान संगठन का प्रदर्शन, स्थानीय किसानों का नहीं मिल पा रहा समर्थन

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 04:26 PM (IST)

    Farmers Protest पंजाब के किसानों द्वारा दिल्ली कूच के बाद बार्डर पर रोक पुलिस द्वारा सख्ती के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को चुकटी स्थित टोल बैरियर पर 12 बजे से 3 बजे तक टोल फ्री करवाने का एलान किया था। किसान नेता किच्छा मंडी परिसर में एकत्र होकर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब टोल बैरियर पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय किसानों का समर्थन दिखाई नहीं दिखाई।

    Hero Image
    किसान आंदोलन को लेकर भारी संख्या में आसपास के थानों का फोर्स तैनात

    जागरण संवाददाता, किच्छा। Farmers Protest: टोल पर प्रदर्शन के दौरान स्थानीय किसान दिखाई नहीं दिए। जिसके चलते किसान संगठन के लोगों की संख्या सिमटी सी दिखाई दी। हालांकि पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी थी। जहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था उसके सापेक्ष किसानों की संख्या आधे से भी कम ही दिखाई दी। इसका बड़ा कारण स्थानीय किसानों का आंदोलन के साथ न जुड़ना भी माना जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के किसानों द्वारा दिल्ली कूच के बाद बार्डर पर रोक पुलिस द्वारा सख्ती के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को चुकटी स्थित टोल बैरियर पर 12 बजे से 3 बजे तक टोल फ्री करवाने का एलान किया था। किसान नेता किच्छा मंडी परिसर में एकत्र होकर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब टोल बैरियर पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय किसानों का समर्थन दिखाई नहीं दिखाई।

    चुकटी टोल के साथ ही देवरिया, लालपुर, रामेश्वरपुर, महाराजपुर, शिमला, खमरिया पूरा क्षेत्र ही कृषि प्रधान है। उसके बाबजूद किसान संगठन के आह्वान से स्थानीय किसानों ने दूरी बनाए रखी। जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा का टोल फ्री करवाने का एलान सांकेतिक प्रदर्शन में बदल गया। हालांकि पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी थी। सौ से अधिक पुलिस कर्मी पूरी तैयारी के साथ टोल की घेराबंदी कर बैरिकेटिंग लगाए मुस्तैद थे।

    वहीं सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी संख्या में किसान संगठन के लोगों से अधिक बैठे। जिसके चलते किसान संगठन का प्रदर्शन खानापूर्ति तक सिमटता दिखाई दिया।

    पंतनगर, पुलभट्टा, दिनेशपुर, सितारगंज का पहुंचा फोर्स

    टोल पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तैयारी में थी। किच्छा कोतवाली के फोर्स के साथ ही पुलभट्टा, पंतनगर, दिनेशपुर, सितारगंज, ट्रांजिट कैंप थाने का फोर्स तैनात किया गया था। इसके साथ ही डेढ़ सेक्शन, महिला व डेढ़ सेक्शन पुरुष पीएसी भी तैनात की गई थी।

    सीओ ओमप्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक किच्छा सुंदरम शर्मा, निरीक्षक थाना पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट, एसओ दिनेशपुर अनिल जोशी फोर्स के साथ मुस्तैद थे।

    यह भी पढ़ें-

    Kisan Andolan: तराई में किसान संगठनों की बैठक, आज इस टोल प्लाजा को करेंगे बंद; दिल्ली कूच की बनाई जा रही योजना