शीतकालीन यात्रा से उत्तराखंड में सालभर मिलेगा कारोबार और रोजगार: धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिए गेम चेंजर साबित ...और पढ़ें
-1794664194494_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जासं, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिए गेम चेंजर साबित हो रही है। इससे पूरे वर्ष रोजगार और व्यापार के अवसर मिल रहे हैं।
पहले चारधाम यात्रा के छह माह के दौरान ही कारोबार मुख्य रूप से चलता था, लेकिन अब शीतकालीन यात्रा से होटल, होमस्टे, ढाबा, टैक्सी संचालकों और दुकानदारों को सालभर काम मिल रहा है।
लोहियाहेड हैलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को लेकर सरकार और प्रशासन के स्तर पर लगातार तैयारियां की जा रही हैं। सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही सरकारी गेस्ट हाउसों में बिजली, हीटर, गीजर और अन्य जरूरी सुविधाओं को ठीक कराया जा रहा है।
निजी होटल और होमस्टे संचालक भी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंचते हैं। गंगोत्री सहित शीतकालीन प्रवास स्थलों के दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व है।
शीतकाल में यहां मौसम भी अनुकूल रहता है और अच्छी धूप खिलती है। उन्होंने देशभर के लोगों से शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने और यहां के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का आनंद लेने की अपील की।
यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के खटीमा में दोस्त ने की युवक की गला घोंटकर हत्या, शव गटर में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के खटीमा में दीपावली पर पटाखों से 13 लोग घायल, छह रेफर