जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। ...और पढ़ें
-1793683501027_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगरा तराई स्थित कैंप कार्यालय में आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
साथ ही स्पष्ट किया कि समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
इसके लिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। इसमें प्रशासन की जवाबदेही और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के खटीमा में प्रवासी पक्षियों का शिकार: वन विभाग ने एक आरोपित को 12 मृत पक्षियों संग दबोचा