विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: मंत्री के पुत्र से मारपीट पर भाजपा का हंगामा, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप

Published: Sun, 14 Sep 2025 10:15 AM (GMT+05:30)

रुद्रपुर में दर्जा राज्य मंत्री के पुत्र से मारपीट के आरोप में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप थाने में हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ने मंत्री से धक्का-मुक्की की। मामला बढ़ने पर पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। पुलिस के अनुसार मंत्री के पुत्र के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके चलते उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में दर्जा राज्य मंत्री के पुत्र से मारपीट करने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा काटा। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने दर्जा मंत्री से धक्का मुक्की भी की।

मामला बिगड़ता देख पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस का कहना था कि दर्जा मंत्री के पुत्र के विरुद्ध एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी।

इसे देखते हुए उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिकायत करने वाली महिला के भांजे को पीट दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।