Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, एक घायल; डंपर से हादसे का अनुमान

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 10:22 AM (IST)

    किच्छा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों अर्जुन और प्रजव्वल उर्फ कृष्णा की मृत्यु हो गई। जतिन नामक उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक अपने घर लौट रहे थे तभी सिरोली कला में हाईवे पर यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने डंपर से दुर्घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, किच्छा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल है। रविवार देर रात 18 वर्षीय अर्जुन, 19 वर्षीय प्रजव्वल उर्फ कृष्णा व जतिन निवासी ग्राम भंगा थाना पुलभट्टा किच्छा से अपने घर लौट रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरोली कला में हाईवे पर शर्मा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कृष्णा व जतिन को रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने डंपर से दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।