विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूध के बढ़े दामों ने निकाला आम आदमी का दम, ये हैं फुल क्रीम, गाय और स्टैंडर्ड दूध के नए दाम

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:32 AM (GMT+05:30)

अमूल और मदर डेयरी ने दूध व दही के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब दूध के बढ़े दामों का भी झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। फुल क्रीम, स्टैंडर्ड और गाय के दूध समेत विभिन्न श्रेणियों के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

वहीं, दही की कीमत में भी पांच रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। विक्रेताआें का कहना है कि मांग अधिक है, पूर्ति के लिए कंपनियों को दाम बढ़ाने पड़े हैं। लेकिन इस बढ़ोतरी ने हर परिवार को बड़ी चोट पहुंचा दी है।

प्रति लीटर चार रुपये अधिक चुकाने होंगे

अमूल के फुल क्रीम दूध की कीमत पहले 72 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 76 रुपये हो गई है। यानी प्रति लीटर चार रुपये अधिक चुकाने होंगे।

अमूल का काउ मिल्क का दाम 62 रुपये से बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी तरह स्टैंडर्ड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल दही का पैक पहले 80 रुपये में मिलता था, जिसकी कीमत अब 85 रुपये हो गई है।

मदर डेयरी की नई रेट लिस्ट में भी दूध की विभिन्न श्रेणियों के दाम बढ़ाए गए हैं। फुल क्रीम दूध का एक लीटर पैक 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये का हो गया है। वहीं, 500 मिलीलीटर पैक की कीमत भी 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये दर्ज की गई है। बफैलो मिल्क का एक लीटर दूध 80 रुपये से बढ़कर 86 रुपये हो गया है। गाय के दूध के एक लीटर पैक की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये, जबकि आधा लीटर पैक की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 66 रुपये हो गई है।

टोंड मिल्क के एक लीटर और आधा लीटर पैक के दाम 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये हो गए हैं। दो लीटर पैक 59 रुपये से बढ़कर 61 रुपये का हो गया है। डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये हो गई है।

सुपर टी प्लस दूध भी 70 रुपये से बढ़कर 74 रुपये पर पहुंच गया है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल चाय और नाश्ते तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध, दही और अन्य दुग्ध उत्पादों का खर्च भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- महंगाई ने बिगाड़ा बजट, कड़वी हुई चीनी और तेल के दामों में भी लगा तड़का... 15% बढ़ा घर का खर्च

यह भी पढ़ें- सूखे गोले की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, आसमान छू रहे नए दाम; महंगाई ने बिगाड़ा घरों का बजट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।