विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगाई ने बिगाड़ा बजट, कड़वी हुई चीनी और तेल के दामों में भी लगा तड़का... 15% बढ़ा घर का खर्च

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:11 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 08:12 AM (IST)

हल्द्वानी में महंगाई के कारण घरों का बजट 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जिससे आटा, चावल, चीनी, दाल और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। घर चलाना मुश्किल हो गया है। आटे-चावल के भाव आसमान छू रहे हैं। चीनी अब कड़वी लगने लगी है। तीन महीने पहले तक साढ़े छह से सात हजार रुपये में घर का सारा राशन आ जाता था।

अब इतने ही राशन के लिए साढ़े सात से आठ हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। यह कहना है चौफुला निवासी हेमा देवी का। वह इकलौती नहीं हैं, जो महंगाई से परेशान हैं। हर घर को इससे दो-चार होना पड़ रहा है। यही वजह है कि घर खर्च 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

बीते तीन महीनों में खाद्य पदार्थों के दाम में तेजी आई है। प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। सब्जी मंडी में गुरुवार को प्याज की कीमत 50 रुपये किलो थी, जबकि तीन महीने पहले यह 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा था।

इसी तरह सदर बाजार के खुदरा व्यापारी कमल सेठी ने बताया कि अगस्त में चीनी 50 से 55 रुपये किलो बिक रही थी, जो अब 64 रुपये किलो हो गई है। इसी तरह दालों की कीमतों में भी 12 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सरसों का तेल 15 से 20 रुपये तक महंगा हुआ है। वर्तमान में सरसों का तेल 190 से 195 रुपये लीटर बिक रहा है। इसी तरह आटा, चावल, अंडे के दाम भी बढ़े हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स को लगा महंगाई का तड़का

अमूल ने दूध, मक्खन, घी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। हर घर में इनकी ठीकठाक खपत होती है। ऐसे में डेयरी प्रोडक्ट्स महंगे होने का असर रसोई के बजट पर पड़ा है।

क्यों आसमान छू रही है महंगाई?

ग्लोबल हो चुकी दुनिया में हजारों किमी दूर हो रही गतिविधि का असर भी पड़ता है। यही कारक महंगाई भी बढ़ा रहे हैं। देश में कमजोर मानसून के चलते फसल उत्पादन प्रभावित होना, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के चलते ईंधन महंगा होना और ग्लोबल सप्लाई चेन चरमरा जाना ऐसे बड़े कारण हैं, जिन्होंने महंगाई को बढ़ाया है।

चीनी इतनी ज्यादा महंगी हो गई है कि अब चाय बनाना कम कर दिया है। घर पर पहले दिन में चार से पांच बार चाय बनती थी। अब दो से तीन बार ही चाय बनाते हैं। - रीता देवी, गृहिणी

तेल और घी की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि अब भोजन बनाते समय इनकी मात्रा कम कर दी है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जैसे-तैसे महीना चलाना पड़ रहा है। - रुचि कविदयाल, गृहिणी

यह भी पढ़ें- सूखे गोले की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, आसमान छू रहे नए दाम; महंगाई ने बिगाड़ा घरों का बजट

यह भी पढ़ें- खुदरा महंगाई 2 साल के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में 6 प्रतिशत के पार; RBI की अपर लिमिट को भी कर गई क्रॉस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।