विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूखे गोले की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, आसमान छू रहे नए दाम; महंगाई ने बिगाड़ा घरों का बजट

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:39 PM (IST)

भाई दूज पर सूखे नारियल (गोला) के दाम 460 रुपये तक पहुंच गए हैं, जो पिछले साल से दोगुने हैं। ...और पढ़ें

460 रुपये तक बिका गोला। जागरण

 460 रुपये तक बिका गोला। जागरण

HighLights

  1. सूखे नारियल (गोला) के दाम 460 रुपये तक पहुंचे।

  2. पिछले साल की तुलना में इस बार दाम लगभग दोगुने हुए।

  3. बढ़ती कीमतों से बहनों के त्योहार का बजट प्रभावित।

संवाद सगयोगी, हसनपुर (रेवाड़ी)। बढ़ती महंगाई के बीच इस बार भाई दूज के अवसर पर सूखे नारियल (गोला) के भाव आसमान छू रहे हैं। बाजार में गोला 460 रुपये तक बिका, जिससे इस साल त्योहार पर बहनों की जेब पर काफी असर पड़ा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नारियल के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं।

दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार गोला महंगा होने के कारण बाजार में इसकी बिक्री पर भी असर पड़ा है और खरीदारी कम हुई है। बढ़ती कीमतों के चलते बहनें खरीदारी करते समय बड़े के बजाय छोटे आकार का गोला ज्यादा पसंद कर रही हैं। भाई दूज के पावन पर्व पर बहनें अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगाकर उन्हें नारियल भेंट करती हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार कर भोजन कराया और विदाई के समय उन्हें सूखा नारियल भेंट किया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। नारियल को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए बहनें अपने भाई को नारियल देकर उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।