यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, नेपाल से सटे बॉर्डर पर चेकिंग; पुलिस-खुफिया एजेंसी जुटीं
Bangladesh Crisis बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस हाई अलर्ट पर है। ऊधम सिंह नगर में ...और पढ़ें

HighLights
- बांग्लादेशी से संबंधित इनपुट मिलने पर पुलिस और खुफिया एजेंसी करेगी जांच
- नेपाल से आने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर पूछताछ
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसएसबी के साथ पुलिस ने संयुक्त रूप से खटीमा और झनकईया थाने से सटे नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग की। संदिग्ध से पूछताछ की गई।
इसके अलावा संदिग्ध बांग्लादेशी से जुड़ी हर इनपुट पर पुलिस काम कर रही है।
संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर पूछताछ
पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसएसबी के अधिकारियों से संपर्क बना हुआ है। नेपाल से सटे बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ी हर हलचल पर पुलिस और खुफिया एजेंसी नजर बनाए हुए है। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी
